सार्वजनिक दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के ग्राहक अब अपने लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल अपने मोबाइल फोन के जरिए कर सकेंगे। कंपनी ने इसके लिए एक मोबाइल एप जारी किया। विदेश यात्रा कर रहे बीएसएनएल के ग्राहक अब इस एप द फिक्स्ड मोबाइल टेलीफोनी (एफएमटी) सर्विस का इस्तेमाल कर अपने लैंडलाइन से जुड़ सकेंगे और उसके जरिए काल कर सकेंगे। इसमें उन्हें आईएसडी शुल्क भी नहीं देने होंगे। यह सेवा दो अप्रैल से शुरू होगी और इसमें मासिक शुल्क लागू होगा। बीएसएनएल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने अनेक आधुनिक सेवाओं की शुरआत करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, एफएमटी के तहत हमने फिक्स्ड लाईन फोन को एक तरह से मोबाइल फोन मंे ही बदल दिया है। इस एप का इस्तेमाल करते हुए बीएसएनएल के ग्राहक अपने मोबाइल फोन को लैंडलाइन से कनेक्ट कर सकेंगे और दुनिया में कहीं से भी लैंडलाइन के जरिए काल कर सकेंगे।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।