जेएनयू में देशद्रोह और राष्ट्रभक्ति पर चल रही देशव्यापी बहस के बीच बीती रात कांग्रेस सांसद शशि थरूर छात्रों के बीच 40 मिनट तक बोले। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार के राष्ट्रवादिता पर हमला करते हुए कहा, क्या अब जो भारत माता की जय बोलेगा सिर्फ वही देशभक्त होगा। छात्रों के बीच बोलते हुए थरूर ने कहा, देश को आज कान्हा की भी जरूरत है और कन्हैया की भी जरूरत है। उनका इशारा जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की ओर था। थरूर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में हवा तेज है कि कन्हैया कांग्रेस में शामिल हो सकता है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।