बिना इंटरनेट कनेक्शन भी ई-मेल किया जा सकता है एडिट
(India)


सफर के दौरान लैपटॉप से जरूरी ई-मेल भेजना है और इंटरनेट कनेक्शन बार-बार धोखा दे रहा है तो ‘ऑफलाइन जीमेल’ का इस्तेमाल आपके लिए खासा मददगार साबित हो सकता है। इसके जरिए आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के अपने ई-मेल को एडिट भी कर सकते हैं। ऑफलाइन फीचर के इस्तेमाल के लिए जीमेल की ‘सेटिंग्स’ में जाएं। वहां ऊपर दाईं ओर ‘ऑफलाइन’ का विकल्प दिखेगा। उस पर क्लिक करने के बाद नीचे लांच जीमेल आॅफलाइन का विकल्प नजर जाएगा। उसे चुनने पर क्रोम वेब स्टोर खुल जाएगा। यहां ‘जीमेल ऑफलाइन’ का विकल्प मिलेगा। उसके दाईं ओर ‘विजिट वेबसाइट’ का बटन मौजूद होगा। उस पर क्लिक करने पर डिस्प्ले पर दो विकल्प नजर आएंगे। इनमें से अलाउ आॅफलाइन मेल का विकल्प चुन लें।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।