लंदन अटैक हमले में 5 मरे और 40 घायल मोदी बोले हम ब्रिटेन के साथ
(International) ब्रिटेन में बुधवार को संसद पर हमले से हमलावर ने फ्रांस के नीस शहर में हुए ट्रक हमले को दोहराने की कोशिश की। जुलाई 2016 में नीस में ट्रक सवार हमलावर ने 84 लोगों को कुचल डाला था। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में गुरुवार को संसद के बाहर हुये हमले में पांच लोगों की मौत हो गयी है और 40 अन्य घायल हो गये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले की निंदा की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि वह इस हमले से बेहद दुखी है। हमले के शिकार लोगों के लिए संवेदना जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम उनके व उनके परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि इस मुश्किल घड़ी में आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत ब्रिटिश सरकार के साथ खड़ा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।