एक्शन में योगी अखिलेश की फोटो वाले राशन कार्ड रद्दकैसे मिलेगा राशन
(DELHI, DELHI) जब भी कोई नई सरकार आती है वो पुरानी सरकार की सभी तस्वीरें स्मारक हटाने का काम शुरू हो जाता है। योगी सरकार भी सत्ता में आते ही कुछ ऐसा ही कर रही है। सरकार ने कई ऐसे बड़े फैसले लिए हैं। आज फिर एक ऐसी ही खबर आ रही है कि योगी सरकार यूपी में अखिलेश की फोटो वाले राशन कार्ड को रद्द करने जा रही है।

हालांकि ये नहीं तय हो पाया है कि कब से ऐसा होगा और सरकार किस तरह से जनता तक राशन पहुंचाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की योजना बना रही है। लेकिन आज एक अप्रैल से राशन दिया जाता है। ऐसे में सरकार इतनी जल्दी सब कुछ कैसे कर पाएगी ये एक बड़ा सवाल है।

स्मार्ट राशन कार्ड में एक चिप होता है। अभी फिलहाल पर्ची सिस्टम अपनाए जाने के आदेश दिए गए हैं। यूपी में कुल 3 करोड़ 40 लाख अखिलेश की फोटो वाली राशन कार्ड छपे थे जिसमें से 2 करोड़ 80 लाख बट चुके हैं। 60 लाख बाकी राशन कार्ड बटने थे जिस पर रोक लगा दी गई है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।