सिंह ने कहा कि पर्रिकर को आक्रामक तरीके से विधायकों को खरीदने के लिए नितिन गडकरी का शुक्रिया अदा करना चाहिए। उन्होंने कहा मनोहर पर्रिकर ने गोवा में उन्हें सरकार गठित करने देने के लिए मेरा धन्यवाद किया। यदि उन्हें किसी को धन्यवाद देना है तो वह नितिन गडकरी हैं जिन्होंने गोवा के एक होटल से 12 मार्च की सुबह आक्रामक तरीके से विधायकों को खरीदा।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा और संविधान सरकारिया आयोग के दिशानिर्देश एवं सुप्रीम कोर्ट का उल्लंघन करने और गोवा के जनादेश को छीनने वाली गोवा की राज्यपाल को धन्यवाद देना चाहिए। गोवा में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन अन्य दलों के सहयोग से पर्रिकर के नेतत्व में बीजेपी सरकार गठित करने में सफल रही।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।