योगी का इंटरव्यू राम मंदिर और सेक्युलरिज्म पर ये बोले सीएम आदित्यनाथ
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांचजन्य मैगजीन को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने राम मंदिर बूचड़खाने समेत तमाम मुद्दों पर खुलकर राय रखी है। यूपी सीएम ने राम मंदिर के सवाल पर कहा कि दोनों पक्षों को बातचीत के जरिए इस मुद्दे का समाधान किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा हमनें दोनों पक्षों से आग्रह किया है कि बातचीत से समाधान निकाला जाए। वहीं सेक्युलरिज्म के बारे में बोलते हुए योगी ने कहा कि अभी तक कई लोग देश में सेक्युलरिज्म और तुष्टिकरण के नाम पर परंपरा का अपमान कर रहे थे। अब इस सरकार में उन्हें अपने अस्तित्व पर खतरा दिख रहा है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।