EVM गड़बड़ी राज्यसभा में हंगामा सरकार ने कहा जनमत का अपमान न करें
(DELHI, DELHI) संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में राज्यसभा में ईवीएम में गड़बड़ी का मुद्दा बुधवार को उठा जिस पर हंगामा शुरू हो गया। इस पर सरकार ने कहा कि विपक्ष को जनमत का अपमान नहीं करना चाहिए।बसपा नेता मायावती ने ईवीएम से छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया जिस पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और चुनावों में ईवीएम की जगह मतपत्र का इस्तेमाल होना चाहिए।

ईवीएम के मुद्दे पर विपक्षी दल के नेता स्पीकर के आसन के पास आ गए और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने ईवीएम की सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी के नारे लगाने शुरू कर दिए।इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पंजाब में भी ईवीएम से ही चुनाव हुए हैं। विपक्ष को जनता का सम्मान करना चाहिए।सपा कांग्रेस और जदयू नेता शरद यादव ने मायावती का समर्थन किया।
मायावती ने कहा कि यूपी चुनाव में बडे़ पैमाने पर ईवीएम में छेड़छाड़ की गई थी।गौरतलब है कि यूपी चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ईवीएम में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया था और मतपत्र से चुनाव कराने की मांग की थी।इसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव को देखते हुए इस मुद्दे को उठाया। इस पर चुनाव आयोग ने कहा कि ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।