जाधव मामला भारत ने पाक से चार्जशीट और फैसले की कॉपी मांगी
(DELHI, DELHI) कुलभूषण जाधव के मामले को लेकर पाकिस्तान में भारतीय राजदूत गौतम बमबाले ने पाक की विदेश सचिव तहमीना जंजुआ से मुलाकात की। उन्होंने जाधव तक काउंसलर एक्सेस और चार्ज शीट की कॉपी मांगी। बमबाले ने विदेश सचिव के सामने दो मांग रखी हैं। उन्होंने जाधव मामले की चार्जशीट और फैसले की कॉपी मांगी है। भारत ने इस दौरान पाकिस्तान को बताया कि वह फैसले के खिलाफ अपील करेगा और इसलिए पाकिस्तान आर्मी के एक्ट का अध्ययन कर रहा है।

भारत ने पाकिस्तान से जाधव के लिए काउंसलर एक्सेस की 14वीं बार मांग की है। इस पर पाकिस्तान की विदेश सचिव ने कहा कि चूंकि यह मामला जासूसी का है इसलिए काउंसलर एक्सेस नहीं दी जा सकती है।लभषण जाधव मामले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का भी एक अफसर नेपाल से लापता हो गया है। लापता हुआ अफसर पाक सेना का एक रिटायर्ड कर्नल है।

भारत सरकार ने जहां जाधव को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने की बात कही है वहीं पाकिस्तान सेना ने गुरुवार को आपात बैठक बुलाकर मामले में किसी भी प्रकार का समझौता न करने का फैसला लिया है।

इसी बीच पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन ने बताया है कि उनके विदेशी अधिकारियों ने माना है कि उनका एक रिटायर्ड अफसर नेपाल से लापता हो गया है। जाधव मामले को लेकर रावलपिंडी में भारत व पाकिस्तान सेना के टॉप कमांडर्स के बीच बातचीज हुई। इस बैठक में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कुमर बाजवा भी मौजूद थे।

इसी बैठक में अधिकारियों को बताया गया कि कुलभूषण जाधव को कोर्ट मार्शल में फांसी की सजा सुनाई गई है जिसे लेकर बवाल शुरू हो गया। अधिकारियों ने इस बैठक में जाधव मामले को नेपाल से लापता हुए सेना के पूर्व अधिकारी केस जोड़ने पर ऐतराज जताया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।