गौरतलब है कि एसआरएमएस में तीन महीने पहले नकली खून पकड़ा गया था। ब्लड बैग पर दर्ज बैच नंबर बीबी 1512335 से ड्रग विभाग की पड़ताल आगे बढ़ी। इस बैच नंबर के खाली ब्लड बैग फरीदाबाद की जी मित्र कंपनी ने गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित अमित फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर्स और मेरठ के थापर नगर की एसआर डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को बेचे थे।
ड्रग इंस्पेक्टर ने गाजियाबाद और मेरठ के डिस्ट्रीब्यूटर्स से ब्लड बैग की आगे सप्लाई करने के बारे में जवाब मांगा था। गाजियाबाद के डिस्ट्रीब्यूर्टस से खाली ब्लड बैग की सप्लाई के बारे में जो जानकारी ड्रग विभाग को मिली वह चौंकाने वाली है।
बरेली में पकड़े गए ब्लड यूनिट पर दर्ज बैच नंबर वाले खाली बैग गाजियाबाद के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद मेरठ पिलखुवा बड़ौत मुजफ्फरनगर और शामली के कई ब्लड बैंक और इंस्टीट्यूट में सप्लाई किए। इन संस्थानों से किस तरह खाली ब्लड बैग निकलकर बरेली पहुंचे इसकी पड़ताल चल रही है। ड्रग इंस्पेक्टर ने सभी संस्थानों के संचालकों को नोटिस जारी कर दिए हैं। हालांकि अभी किसी का जवाब नहीं आया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।