रिकॉर्ड के लिए 2.35 लाख कपों से बनाया पूर्व राष्ट्रपति कलाम का चेहरा
(Coimbatore, Coimbatore) शहर के एक स्कूल के छात्रों ने गिनीज रिकॉर्ड के लिए गुरुवार को कागज से बने 2.35 लाख डिस्पोजल कपों से पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के चेहरे की आकृति बनाई। इसे कागज के कपों से बनी दुनिया की सबसे बड़ी आकृति की श्रेणी में रिकॉर्ड की दावेदारी के लिए भेजा जाएगा।

छठी से लेकर 11वीं कक्षा तक के 167 छात्रों ने 981 वर्ग मीटर क्षेत्र में चार घंटे में यह आकृति बनाई है। छात्रों का मकसद पिछले साल लखनऊ में बने रिकॉर्ड को तोड़ना था। इस रिकॉर्ड में सवा चार घंटे में 627 वर्ग मीटर क्षेत्र में 1.40 लाख कपों का इस्तेमाल कर वोडाफोन का लोगो बनाया गया था।

कोयंबटूर में नया रिकॉर्ड बनाने के लिए छात्रों ने सुबह साढ़े छह बजे अपना काम शुरू किया और इसे सुबह साढ़े दस बजे तक पूरा कर दिया। गिनीज दिशा-निर्देशों के अनुसार इस अवसर पर कैंफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल द्वारा नियुक्त आठ पर्यवेक्षक, गवाह आदि मौजूद थे।स्कूल का यह दूसरा प्रयास है इससे पहले 2013 में बाघ बचाओ की थीम के साथ छात्रों ने 35 हजार पोस्टकार्डों से बाघ की सबसे बड़ी आकृति बनाई थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।