कोहिनूर हीरा केन्द्र के जवाब से सुप्रीम कोर्ट संतुष्ट सुनवाई बंद
(DELHI, DELHI) कोहिनूर हीरे को ब्रिटेन से वापस लाने को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान केन्द्र सरकार के जवाब से सुप्रीम कोर्ट संतुष्ट दिखा और उसने सुनवाई बंद कर दी है।सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र का यह पक्ष स्वीकार कर लिया कि वह ब्रिटेन से कोहिनूर हीरा वापस लाने के तरीकों का पता लगा रहा है। इसके बाद कोर्ट ने केन्द्र सरकार के जवाब को मंजूर करते हुए मामले का निपटारा कर दिया है।सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यहां की कोई अदालत भारत से बाहर स्थित किसी संपत्ति की नीलामी के संबंध में निर्देश नहीं दे सकती।

गौरतलब है कि सिखों और अंग्रेजों के युद्ध के बाद जब ब्रिटेन ने सिख शासन वाले अविभाजित पंजाब पर कब्जा कर लिया था तब महारानी विक्टोरिया को 108 कैरेट का कोहिनूर हीरा उपहार स्वरूप दिया गया था।टावर ऑफ लंदन में कड़ी सुरक्षा के बीच कोहिनूर को रखा गया है। इस हीरे पर भारत, अफगानिस्तान पाकिस्तान और ईरान दावा करते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।