(DELHI, DELHI)
टायर के शॉप में भीषण आग 3 घंटे से चल रहा है आग बुझाने का काम वेस्ट दिल्ली के हरी नगर इलाके में आज सुबह टायर के एक शॉप में भीषण आग लग गयी है. सूचना मिलते ही मौके पर एक-एक कर फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां पहुँच गयी है. और आग बुझाने का काम चल रहा है. फायर ऑफिसरों के अनुसार यह आग वीरेंद्र नगर में दिल्ली हार्ट के सामने मार्किट में स्थित शॉप में लगी है. फायर कंट्रोल रूम को आज सुबह लगभग नौ बजे सूचना मिली है. उसके बाद नजदीक के फायर स्टेशन हरी नगर, जनकपुरी आदि से आग बुझाने वाली कई गाड़ियों को भेजा गया
अभी तक फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी हुई थी और किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।