अकेली लड़की को घर में पीटा और किया लूट-पाट पुलिस ने किया जीजा और साले को गिरफ्तार
(DELHI, DELHI) वेस्ट दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में दिन दहाड़े घर में घुसकर लूटपाट का मामला सामने आया है, जानकारी के अनुसार घटना के वक्त बदमाश ने घर में मौजूद लड़की को बुरी तरह पीटा और उसे मरा समझ छोड़ गए. लेकिन बाद में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कुछ दिन पहले जुबेर ने कीर्ति नगर इलाके के एक घर में राजमिस्त्री का काम किया और उसी दौरान इसने लूट की योजना बना ली. और 19 अप्रेल को उसी घर में सामान लेने के बहाने आया. तब पढ़ाई करने वाली मीणा अकेले थी उसकी माँ काम पर गयी थी. जुबेर ने मौका देख लड़की पर हमला कर उसे बुरी तरह पीटा जिससे वो बेहोश हो गयी. इस बीच जुबेर ने लूट-पाट की और फरार हो गया. बाद में लड़की को होश आया तो उसने शोर मचाया पुलिज़ ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।