हाथीदह के ऊपरी रेल ट्रैक से बेगूसराय और बरौनी की ओर ट्रेनें जाती हैं। रेलवे ओवरब्रिज के नीचे हावड़ा नई दिल्ली मेन लाइन का रेलवे ट्रैक रहता है। आमतौर पर किसी स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेन यात्रियों को उतारती हैं। मंजिल की तरफ बढ़ जाती हैं लेकिन हाथीदह स्टेशन पर ऐसा नहीं होता है।
लंबी रैक वाली ट्रेन जब भी हाथीदह अपर स्टेशन पर रुकती है तो पहले ट्रेन की आगे की बोगियों के यात्री ही उतर पाते हैं और जब ट्रेन की अगली बोगियों के यात्री उतर जाते हैं तो इस दौरान ट्रेन की अंतिम छह से सात बोगियां हाथीदह अपर स्टेशन के रेलवे ओवरब्रिज वाले लाइन पर रुकी होती है।
इस दौरान उतरने पर जान जाने का खतरा रहता है क्योंकि रेलवे ओवरब्रिज के पास न तो कोई प्लेटफॉर्म है और न ही वहां पर बैरिकेडिंग की गई है। गार्ड चिल्लाकर यात्रियों को उतरने से मना करते हैं। रेलकर्मियों और स्थानीय लोगों की मानें तो कई बार हादसे भी हुए हैं लेकिन दशकों से यही समस्या है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।