विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग वहां की सरकार के साथ मामले को लेकर संपर्क में है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रत्यर्पण आग्रह के बाद ब्रिटेन में आंतरिक प्रक्रिया चल रही है। बैंक ऋण नहीं चुकाने के लिए भारत में वांछित 61 वर्षीय शराब व्यवसायी को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया था।
माल्या को कुछ घंटे बाद साढ़े छह लाख पाउंड के जमानत बांड पर सशर्त जमानत दे दी गई थी और उन्होंने अदालत को भरोसा दिलाया था कि प्रत्यर्पण की प्रक्रिया से जुड़ी सभी शर्तों का पालन करेंगे। ब्रिटेन की क्राउन प्रोसेक्यूशन सर्विस (सीपीएस) अब भारतीय अधिकारियों की तरफ से मामले में जिरह करेगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।