सुलह का रोडमैप CM बन सकते हैं पन्नीरसेल्वम पलानीस्वामी AIADMK प्रमुख
(TAMILNADU, TAMILNADU) तमिलनाडु की पूर्व सीएम जे जयललिता के निधन के बाद से अन्नाद्रमुक के हुए दो धड़े के बीच सुलह का रोडमैप लगभग तैयार हो गया है। इसके तहत ओ पन्नीरसेल्वम को राज्य के मुख्यमंत्री का पद और वर्तमान सीएम ई के पलानीस्वामी को शशिकला की जहग पर पार्टी का महासचिव बनाया जा सकता है।

अब दोनों धड़ों के वरिष्ठ नेताओं के बीच फैसले पर अंतिम मुहर और उसकी घोषणा के लिए एक औपचारिक वार्ता शुरू होगी। पलानीस्वामी पन्नीरसेल्वम के लिए सीएम की कुर्सी खाली करेंगे और पार्टी प्रमुख बनेंगे।

पलानीस्वामी द्वारा गठित समिति की अध्यक्षता राज्यसभा सदस्य आर वैथीलिंगम करेंगे और इसमें कुछ मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। पन्नीरसेल्वम के सहयोगी के पी मुनुसामी ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी समर्थकों और लोगों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए हम भी एक समिति का गठन करने जा रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।