राष्ट्रपति चुनाव चुनौती को सोनिया के नेतृत्व में एकजुटता की कोशिश
(DELHI, DELHI) उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की भारी जीत के बाद विपक्ष में इस बात की भावना तेजी से बढ़ रही है कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले एकता स्थापित करने के प्रयास तेज किए जाएं।माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने चुनाव में संयुक्त उम्मीदवार उतारने की संभावना तलाश करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

वाम दल से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि येचुरी और सोनिया गांधी ने ऐसा उम्मीदवार खड़ा करने की संभावना पर चर्चा की जो कि सभी धर्मनिरपेक्ष विपक्षी पार्टियों को मंजूर हो। सोनिया ने इस संबंध में माकपा नेता के सुझाव पर सकारात्मक जवाब दिया।माकपा ने इस मुद्दे पर राकांपा प्रमुख शरद पवार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी अनौपचारिक चर्चा की है। उन्होंने बताया विपक्षी पार्टियां जल्द ही मुलाकात कर इस विषय पर चर्चा कर सकती हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।