भारतीयों के विकास का पैमाना वोट बैंक नहीं:रविशंकर प्रसाद
(DELHI, DELHI) मुसलमान भाजपा को वोट नहीं देते हैं लेकिन सरकार ने उन्हें समुचित सम्मान दिया है। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के इस बयान के बाद मचे बवाल के बाद उन्होंने सफाई में ट्वीट करते हुए कहा है कि मेरा मत बहुत स्पष्ट है। नरेंद्र मोदी सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास में विश्वास करती है।

हम भारतीय नागरिकों के विकास के पैमाने को वोट बैंक के जरिए नहीं मापते हैं। रविशंकर ने कहा कि मैं गर्व महसूस करता हूं जब लंदन में अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलवर के इमरान खान की प्रशंसा करते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।