ब्रह्मोस की जद में PAK-चीन जल से जमीन पर हो सकेगा हमला
(DELHI, DELHI) नौसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के समुद्र से जमीन पर मार करने वाले संस्करण का पहला सफल परीक्षण किया जिसके साथ भारत इस तरह की मारक क्षमता से लैस चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो गया।

नौसेना के अनुसार लंबी दूरी की इस मिसाइल का परीक्षण नौसेना के युद्धपोत तेग से बंगाल की खाड़ी में किया गया। इसके लिए जमीन पर एक लक्ष्य निर्धारित किया गया था। नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार परीक्षण सफल रहा और इसके वांछित परिणाम मिले हैं।

पहले यह मिसाइल 290 किमी तक मारकर सकती थी लेकिन अब यह 450 किमी तक मारकर सकती है। इस परीक्षण के साथ ही भारत अमेरिका चीन रूस और ब्रिटेन जैसे उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है जिनके पास ऐसी क्षमता वाली मिसाइल है। ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस ने संयुक्त रूप से विकसित की है और इसका पोत रोधी संस्करण पहले ही भारतीय नौसेना में शामिल किया जा चुका है। यह दुनिया की सबसे तेज क्रूज मिसाइल है

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।