यहां उसे आसानी होगी और वह सोच रहा होगा कि यहां अमेरिकी सेना नहीं आ सकती है और उसे पकड़ नहीं पाएगी।यह घाटी पाकिस्तान के संघीय प्रशासित आदिवासी क्षेत्र में स्थित है।इस क्षेत्र के एक आतंकवादी ने बताया कि इस हमले में जवाहिरी बच गया है लेकिन उसके पांच सुरक्षा गार्ड मारे गए हैं। उसने कहा कि जवाहिरी जिस कमरे में ठहरा था।
उसके बगल वाले कमरे में हमला हुआ था। उसने कहा कि दोनों कमरों की दीवाल पूरी तरह ढह गई और धमाके के कारण मलबा उसके ऊपर गिरा था। इसमें उसका चश्मा टूट गया था। हालांकि किस्मत से वह बच गया। उस आतंकवादी ने बताया कि जिस कमरे पर हमले हुआ था उसको जवाहिरी ने सिर्फ दस मिनट पहले सोने के लिए जाने के कारण छोड़ा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।