अलकायदा के जवाहिरी को आईएसआई की पनाह
(International) पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने खूंखार आतंकी संगठन अलकायदा के सरगना अयमान अल जवाहिरी को कराची में छुपा रखा है। पिछले साल अफगान सीमा पर उस पर एक ड्रोन हमला हुआ था लेकिन वह उस हमले में बचने में सफल रहा था।

उसके कराची में छुपे होने की सबसे ज्यादा संभावना है। सीआईए के ब्रूस रिडेल ने कहा कि जहां तक उसकी लोकेशन के बारे में बात है तो हम पूरी तरह आश्वस्त नहीं है कि इस समय वह किस जगह पर छुपा है। रिडेल यूएस राष्ट्रपति के दक्षिण एशिया और मध्य एशिया के शीर्ष सलाहकारों में रह चुके हैं।

न्यूजवीक को कई सूत्रों ने बताया कि जनवरी 2016 के पहले हफ्ते में बराक ओबामा प्रशासन ने जवाहिरी को लक्ष्य बनाते हुए दूरदराज की शावल घाटी में ड्रोन से हमला किया था। यह घाटी पाकिस्तान के संघीय प्रशासित आदिवासी क्षेत्र में स्थित है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।