एमसीडी चुनाव के लिए मतदान जारी
(India)
आज दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक चलेगा। दस साल से एमसीडी पर भाजपा का कब्जा है लेकिन पिछले दो साल से दिल्ली सरकार इस पर जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। इस बार कुल 13141 पोलिंग स्टेशन हैं, जिसमें 799 संवेदनशील और 208 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। सुबह 8 बजे से 270 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। 2 सीटों पर उम्मीदवारों की मृत्यु हो जाने के कारण वोटिंग नहीं हो सकेगी। सराय पीपल थला और मौजपुर वार्ड में प्रत्याशियों के निधन से वोटिंग टल गई है। आज मौसम भी सुहाना हो सकता है, सुबह से ही तापमान कम है। मौसम विभाग के मुताबिक आज धूप कम रहेगी, तेज हवाएं चल सकती हैं। 26 अप्रैल को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। इस बार कांग्रेस की साख भी दांव पर है। योगेंद्र यादव की पार्टी स्वराज इंडिया ने भी चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।