इन कदमों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उत्तर कोरिया को लेकर फिलहाल विकसित हो रहीं नीतियों की भी परीक्षा होगी। ऐसी खबरें हैं कि ट्रंप ने सैन्य विकल्पों को आजमाने या उत्तर कोरिया की सरकार को जोर—जबरदस्ती से सत्ता से हटाने के बजाए चीन की मदद से प्योंगयांग पर दबाव बनाने की रणनीति पर सहमति जताई है।
अमेरिकी वाणिज्य उपग्रह से हाल में आई तस्वीरों में उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण स्थल के ईद-गिर्द गतिविधियों के बढ़ने का पता चला था। तीसरी पीढ़ी के तानाशाह किम जोंग उन ने कहा भी था कि आईसीबीएम लॉन्च की देश की तैयारी अंतिम चरण में है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।