गृह मामलों की स्थायी संसदीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गह मंत्रालय ने कोई कारण नहीं बताया है कि दोनों सीमाओं पर 509 अतिरिक्त सीमा चौकियों के निर्माण संबंधी प्रस्ताव की समीक्षा क्यों की गई और यह संख्या घटा कर 422 क्यों कर दी गई। यानी 87 चौकियों को घटा दिया गया।
वर्ष 2009 में सरकार ने भारत-पाक सीमा तथा भारत-बांग्ला सीमा पर करीब 1,832 करोड़ रुपये की लागत से 509 अतिरिक्त सीमा चौकियों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। वर्ष 2016 में सुरक्षा संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति ने परियोजना की समीक्षा की और सीमा चौकियों की संख्या 509 से घटा कर 422 कर दी ।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।