मोदी-मुफ्ती मुलाक़ात कश्मीर घाटी में पत्थरबाजी और हिंसा के हालात पर चर्चा
(India) जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर घाटी में पत्थरबाजी और हिंसा के हालात पर चर्चा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। पीएम से भेंट के बाद महबूबा ने कहा कि घाटी में हालात को सुधारने के लिए अपनों से बात होनी चाहिए, इसके लिए पहले एक माहौल बनाना होगा। पत्थरबाजी और सुरक्षाबलों की कार्रवाई के बीच बातचीत नहीं हो सकती है।

सीएम महबूबा ने कहा कि अगर अपने लोगों से बातचीत नहीं होगी तो घाटी के हालात सुधरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि घाटी के हालात के अलावा भाजपा पीडीपी गठबंधन को लेकर भी बातचीत हुई। जिसमें हालिया चुनाव में कम मतदान पर भी चर्चा हुई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।