पशु तस्करी पर लगाम SC में केन्द्र ने कहा गायों का भी होगा UID नंबर
(DELHI, DELHI) केंद्र सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर गायों की तस्करी रोकने और उनके संरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट सौंपी है। केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि इसके लिए संयुक्त सचिव गृह मंत्रालय की अध्यक्षता वाली एक समिति का गठन किया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि छोड़े गए जानवरों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी मुख्य रूप से राज्य सरकार की है।

दूध देने की उम्र तक पशुओं की विशेष देखभाल की जानी चाहिए इससे परित्यक्त पशुओं की तस्करी को कम करने में मदद मिलेगी। शेल्टर होम का वित्तपोषण राज्य सरकार द्वारा किया जाना चाहिए। मौजूदा आश्रय घरों में सुविधा और मानव संसाधनों की कमी है।

बांग्लादेश में पशुओं की तस्करी को रोकने के लिए जनता से सक्रिय समर्थन और सहयोग की मांग की जानी चाहिए। लोगों को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से सड़कों पर पशुओं की गतिविधियों से संबंधित जानकारी देने के लिए कहा जाना चाहिए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।