(India)
सौ से अधिक महिला नक्सलियों ने सोमवार को हुए हमले को अंजाम दिया। पहली बार सेना की वर्दी में एके-47 लिए महिला नक्सलियों ने तीन ओर से जवानों को घेरकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। बाकी नक्सलियों ने पीछे से उन्हें सुरक्षा कवर दिया। हमले में घायल जवानों ने बताया कि नक्सलियों ने हमले की कमान तीन स्तर में बनाई थी। तीसरे नंबर पर भी सादे वेश में महिला नक्सली थी। ये हमले के बाद शहीद जवानों के पर्स, मोबाइल और हथियार लूट ले गईं। खुफिया पुलिस की मानें तो पिछले साल नक्सलियों ने मिलिट्री कमांड का पुनगर्ठन किया था। इसमें 2000 से अधिक महिला नक्सलियों को भर्ती किया गया था। इससे पहले पोलवरम हमले में महिला नक्सलियों की संख्या बराबर थी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।