गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रायपुर में नक्सली आदिवासियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने रायपुर में कहा कि नक्सली विकास को अस्थिर करना चाहते हैं। हम नक्सल विरोधी रणनीति की समीक्षा करेंगे।
गृहमंत्री ने इस हमले को नक्सलियों की कायराना हरकत बताया और कहा कि क्षेत्र में हो रहे विकास से नक्सली बौखलाए हुए हैं। इसलिए ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलियों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। सिंह ने संकेत दिए कि लड़ाई की रणनीति के संबंध में आठ मई को एक महत्वपूर्ण बैठक होगी।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में कल नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 25 जवान शहीद हो गए थे। शहीदों को गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलीरामजीदास चंदन, मुख्यमंत्री रमन सिंह और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुरकापाल गांव के करीब नक्सलियों ने पुलिस दल पर घात लगाकर हमला किया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।