MCD रिज़ल्ट में BJP बड़ी जीत की ओर 183 सीटों पर आगे,AAP को नुकसान
(India) दिल्ली के तीनों नगर निगमों में राजनीतिक पार्टियों की किस्मत का फैसला आज होगा। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बनाए गए मतगणना केन्द्रों में गिनती जारी है। मतगणना के दौरान पहला रूझान भाजपा के पक्ष में आया है। दोपहर तक तीनों निगमों में राजनीतिक दलों की स्थिति साफ हो जाने की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल 270 सीटों के रूझान आ चुके हैं। जिसमें भाजपा 183 और आप 41 कांग्रेस 35 अन्य 11 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि रूझानों को देखते हुए वह दिल्ली की जनता को नमन करते हैं। यह पीएम मोदी की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल इसी को जनमत संग्रह मानते हैं तो अपने राइट टू रिकॉल की मांग को याद करें।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।