राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के 12 विधायक निलंबित
(India) राजस्थान विधानसभा में आज जबरदस्त हंगामा हुआ। दरअसल, सदन में लगातार हंगामा करने और कार्यवाही को बाधित करने के चलते 12 विधायकों को निलंबित कर दिया गया। निलंबित हुए विधायकों में कांग्रेस और निर्दलीय विधायक शामिल हैं। इन सभी विधायकों को एक साल के निलंबित किया गया है। गोविंद सिंह डोटासरा, रमेश मीणा, घनश्याम मेहर, अशोक चांदना, शकुंतला रावत, हीरालाल दरांगी, सुखराम विश्नोई, भजनलाल जाटव, रामनारायण गुर्जर, राजेन्द्र यादव, हनुमान बेनीवाल, मनोज न्यांगली को निलंबित किया गया। इससे पहले सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने हंगामा करने वाले 14 विधायकों को एक साल के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव रखा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।