पीएम मोदी ने की सस्ती उड़ान की शुरुवात
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को हिमाचल के शिमला से सस्ती विमान सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा है कि अब हवाई जहाज में हवाई चप्पल वाले लोग भी सफर करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से विमान का सफर टैक्सी से भी सस्ता हो जाएगा। देश में कई हवाई पट्टियों हैं जिनका इस्तेमाल नहीं हुआ है और अभी देश में सिर्फ 70-75 एयरपोर्ट ही ऐसे है जहां से विमान सेवा है।

इस योजना के तहत उड़ानों का किराया 2500 रुपये प्रति सीट प्रति घंटे होगा। इस योजना का उद्देश्य है क्षेत्रीय सम्पर्क को बढ़ावा देना।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।