भारत का भविष्य उज्ज्वल बताते हुए भारतीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लगार्दे ने अनुमान जताया है कि एशिया की तीसरी अर्थव्यवस्था भारत 2030 तक जर्मनी को पीछे छोड़ देगा। भारत की युवा आबादी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाएगी और बूढ़ी होती विकसित देशों की आबादी के मुकाबले में ये युवा भारत को विकसित करने में मददगार साबित होंगे।
भारत के थिंक टैंक निति आयोग ने रविवार को अनुमान जताया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था अगले 15 साल तक औसतन 8 प्रतिशत की दर से सालाना विकास करेगी। निति आयोग के वाइस चैयरमैन अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि हमारा भविष्य काफी उज्ज्वल है। ये बहुत अच्छी बात है कि हम अगले 15 सालों में 8 फीसदी की दर से विकास करेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।