BSF चौकी पर पाकिस्तान ने दागे रॉकेट, 2 जवान शहीद
(India) पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के नियंत्रण रेखा पर सीज फायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ की अग्रिम रक्षा स्थान (एफडीएल) चौकी पर आज रॉकेट दागे जिसमें सेना के एक जेओसी और बीएसएफ के हेड कांस्टेबल शहीद हो गए। इसके अलावा एक और जवान घायल है।
पाकिस्तानी सेना ने पुंछ और राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पिछले महीने सात बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। उन्होंने 19 अप्रैल को पुंछ सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था और 17 अप्रैल को नौशेरा में अग्रिम चौकी पर मोर्टाटार दागे थे। पाकिस्तान ने इसी सेक्टर में आठ अप्रैल को पांच अप्रैल को पुंछ जिले में, चार अप्रैल को भीमभर गली सेक्टर में और तीन अप्रैल को बालाकोटे और (दिगवार) पूंछ सेक्टरों में दो स्थानों पर गोलीबारी की थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।