सूत्रों के मुताबिक किरपान और पिंपल पोस्ट में दो पाकिस्तानी बंकरों को ध्वस्त किया गया। ये दोनों पोस्ट जम्मू के मेंढर सेक्टर में मौजूद कृष्णा घाटी के सामने है। पाक की बॉर्डर एक्शन टीम की 647 मुजाहिद बटालियन ने एलओसी पर हुए हमले को अंजाम दिया था। बटालियन के सदस्यों को घुसपैठ के लिए पाक आर्मी की ओर से किरपान और पिंपल पोस्ट से कवर फायरिंग की गई थी। भारतीय सेना इन्हीं दो पोस्टों को तबाह किया है।
सोमवार सुबह 8.40 में पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में LOC के नजदीक बीएसएफ चौकी पर पाकिस्तान सेना ने रॉकेट और स्वचालित हथियारों से भारी गोलीबारी की। पाक सेना का मकसद गोलीबारी की आड़ में BAT की टीम में भारतीय सीमा के अंदर भेजना था। पीटीआई के अनुसार BAT की टीम भारतीय सीमा के 250 मीटर अंदर तक घुस आई। इसी दौरान वहां गश्त कर रहे भारतीय सुरक्षा बल के जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में नायब सूबेदार परमजीत सिंह और बीएसफ के हेड कॉन्स्टेबल प्रेम सागर शहीद हो गए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।