पीएम ने कहा कि बाबा रामदेव के आंदोलन की वजह से योग पूरी दुनिया में पहुंचा है। उन्होंने इसे एक आंदोलन बना दिया है। पहले लोग सोचते थे कि हिमालय पर ही योग हो सकता है लेकिन कहीं भी योग किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने स्वास्थ्य के लिए नीतियां बनाई हैं। मुझे भरोसा है कि बाबा रामदेव के रिसर्च सेंटर से आयुर्वेद को बढ़ावा मिलेगा। पहले दुनिया के दूसरे देशों के लोगों को मालूम नहीं था कि जड़ी-बूटियां कितनी फायदेमंद होती हैं, लेकिन जब उन्हें इसका महत्व पता चला तो उन्होंने इसका पेटेंट करवा लिया। उन्होंने कहा, आज के समय में बच्चे भी गंदगी न करने की सलाह देते हैं। यदि गंदगी न फैलाई जाए, तो कई जान बचाई जा सकती है।
इससे पहले आज केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। पीएम मोदी मंदिर परिसर में पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन किये और फिर उनका रुद्राभिषेक किया। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी मंदिर से बाहर निकले। वे वहां मंदिर से बाहर लोगों से बात करने के लिए उनके बीच गए।
प्रोटोकाल तोड़कर पीएम लोगों के बीच पहुंचे, श्रदधालुओं से हाथ मिलाया, उनका अभिवादन किया। लोगों से बातचीत की,उनका हाल जाना। व्यलवस्था ओं को लेकर लोगों का फीडबैक लिया। पीएम को सामने देखकर भक्तों में खासा उत्साह भी देखने को मिला।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।