अधिकारी ने बताया कि हालांकि इन इलाकों में कुछ समूहों के सुरक्षा बलों पर पथराव करने से अभियान बाधित हो रहा है। उन्होंने बताया कि पथराव करने वालों को भगाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों और पथराव करने वालों के बीच झड़पों में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है अभियान अभी जारी है।
अधिकारियों द्वारा 22 ऐसे स्थानों और एपलिकेशन पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद हाल ही में बड़े आतंकवादी समूहों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह वीडियो दक्षिण कश्मीर इलाके, विषेशकर शोपियां जिले के हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।