कश्मीर में पत्थरबाजी, युवकों को भड़का रहे ये है, पाक और सऊदी के टी. वी चैनल्स
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) कश्‍मीर में लगातार हो रही हिंसा और पत्थबाजी के पीछे पाकिस्तान और सऊदी अरब का हाथ माना जा रहा है। खबरों के अनुसार सऊदी अरब के कुछ मौलाना व पाकिस्तान मीडिया के लोग कश्मीर के लोगों से लगातार संपर्क में रहते हैं।

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक कश्मीर में सैटलाइट सर्विस प्रवाइडर्स के होने के बावजूद अधिकांश लोग प्राइवेट केबल को प्राथमिकता देते हैं। यही कारण है कि यहां 50,000 से ज्यादा प्राइवेट केबल कनेक्शन हैं। इस केबल कनेक्शनों पर पाकिस्तानी और सऊदी चैनल्स देखे जा सकते हैं।
प्राइवेट केबल ऑपरेटर सऊदी सुन्नाह, सऊदी कुरान, अल अरेबिया, पैगाम, जियो न्यूज, डॉन न्यूज जैसे कई पाकिस्तानी व सऊदी चैनल चलाते हैं। सूचना प्रसारण मंत्रालय की तरफ से इन चैनलों पर रोक लगाई गई है।

प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों ने मीडिया को बताया कि जम्मू-कश्मीर के साथ देश के किसी भी हिस्से में बिना सूचना प्रसारण मंत्रालय की अनुमति के कोई चैनल नहीं प्रसारित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसकी लिखित शिकायत मिलने के बाद मंत्रालय इसपर कार्रवाई करेगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।