राजधानी के तुगलकाबाद कंटेनर डिपो में एक कंटेनर में गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। गैस रिसाव के चलते डिपो के पास नजदीक के रानी झांसी सर्वोदय विद्यालय के बीमार 250 छात्राएं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आस-पास के लोगों ने आंखों में जलन की शिकायत की है। मौके पर एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, पुलिस और ब्।ज्ै की टीम मौजूद है। दिल्ली फायर ब्रिगेड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब सात बजकर 35 मिनट पर गैस रिसाव से संबंधित खबर मिली थी और इसके बाद स्कूल में सात दमकल गाड़ियां भेज दी गईं। दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सीसोदिया ने कहा कि गैस रिसाव की वजह से 110 छात्राओं ने आंखों में जलन की शिकायत की थी। उन्हें पास के तीन बड़े अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। मेरी छात्राओं और डॉक्टर्स से बात हुई है, सबकी हालात सामान्य है । कंटेनर डिपो से गैस लीक होने के मामले की जांच के लिए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट को कहा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।