(BIHAR, BIHAR)
सुप्रीम कोर्ट चारा घोटाला मामले में सोमवार को अपना फैसला सुना सकता है। सीबीआई ने लालू प्रसाद के खिलाफ षडयंत्र का चार्ज हटाने जाने के खिलाफ याचिका दायर की थी। आज सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी। झारखंड हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ षडयंत्र का चार्ज रद्द कर दिया था। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि लालू के खिलाफ आईपीसी की धारा 201 और धारा 511 के तहत मामला चलेगा, लेकिन षडयंत्र का चार्ज रद्द कर दिया था।चारा घोटाला 1996 में सामने आया था। मामला बिहार पशुपालन विभाग में से करोड़ों रुपये के घपले से जुड़़ा है। उस वक्त लालू यादव राज्य के मुख्यमंत्री थे। चारा घोटाले में कुल 950 करोड़ रुपये के गबन किए जाने का आरोप है । इस मामले में कुल 56 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए। लालू यादव पर 6 अलग-अलग मामले चल रहे हैं, एक में उन्हें 5 साल की सजा हो चुकी है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।