केजरीवाल के साढ़ू के लिए लैंड डील,कभी नहीं जाऊंगा BJP में -कपिल मिश्रा
(India) आम आदमी पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एक बार फिर से बड़ा खुलासा किया। उन्होंने दावा कि केजरीवाल के साढू के लिए लैंड डील हुई थी। छतरपुर में यह डील सत्येंद्र जैन ने सात करोड़ रुपये में कराई।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वे कभी भी बीजेपी में नहीं जाएंगे।
कपिल मिश्रा ने कहा, 'मुझे कल सीबीआई से सुबह 11:30 बजे मुलाकात करूंगा और आधिकारिक रूप से एफआईआर दर्ज कराउंगा।' इसके अलावा वे गवाह बनने को भी तैयार हैं।
उन्होंने आगे कहा कि लोग कह रहे हैं कि मैं बीजेपी में जा सकता हूं। ये सभी आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। मैंने हमेशा से ही बीजेपी और मोदी जी का विरोध किया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।