‘आप’ की ओर से पाटी नेता संजय सिंह ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ‘मुख्यमंत्री पर लगे आरोप बिल्किुल निराधार हैं। अगर कपिल मिश्रा इतना बड़ा खुलासा कर रहे हैं तो ये क्यों नहीं बता रहे हैं कि वो सीएम से मिलने कितने बजे गए थे। कपिल मिश्रा भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं, मेरी इस बात का जवाब कपिल मिश्रा ने नहीं दिया।’उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। संजय सिंह की सफाई पर पलटवार करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा, ‘सत्येंद्र जैन ने मुझे खुद बताया कि छतरपुर में एक सात एकड़ के फॉर्म के लिए और पीडब्लूडी विभाग के दस करोड़ के फर्जी बिलों को सही साबित करने का काम जिसके लिए किया वह अरविंद के साढू लगते हैं। जैन ने बंसल परिवार के लिए यह सौदा कराया।’ वहीं, संजय सिंह पर पंजाब चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि पंजाब में टिकटों के लेन देन के लिए पैसों का इस्तेमाल किया गया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कपिल मिश्रा के लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए पहली बार सामने आए। जैन ने कहा कि झूठ बोलने की हद है। उन्होंने कहा कि मैं तो 5 मई को मुख्यमंत्री आवास में था ही नहीं। यह मैं साबित कर सकता हूं। 50 करोड़ की जमीन का सौदा करवाने के आरोपों पर सत्येंद्र जैन ने कहा कि कपिल मिश्रा अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि अगर ऐसा है तो कपिल मिश्रा को सबूत लेकर आना चाहिए।
कपिल मिश्रा को निलंबित किए जाने का मतलब है कि वह पार्टी के विधायक बने रहेंगे। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि कपिल को पार्टी से बाहर किया जाता तो आप के विधायक की संख्या एक और कम हो जाती। कपिल दूसरी पार्टी में जाने के लिए स्वतंत्र हो जाते।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।