आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली विधानसभा में EVM  हैकिंग का लाइव डेमो दिखाया
(India) दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र जारी है। आम आदमी पार्टी ने चुनावों में ईवीएम की गड़बड़ी के मुद्दा को उठा रही है। चर्चा की शुरुआत होने से पहले बीजेपी विधायक विजेंदर गुप्ता ने 1,000 करोड़ के घोटाले का मुद्दा उठाया। उन्होंने स्थगन प्रस्ताव दिया जिसे विधानसभा स्पीकर ने खारिज कर दिया। हंगामे के बीच दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी विधायक विजेंदर गुप्ता को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया। इससे पहले सदस्यों ने कश्मीर में सेना के और सुकमा में माओवादी हमले में शहीद हुए CRPF के जवानों को श्रद्धांजलि दी।
ईवीएम में छेड़छाड़ के मुद्दे पर अल्का लांबा ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि अगर ईवीएम पर शक है तो क्या उसकी जांच नहीं होनी चाहिए। ईवीएम पर सवाल उठे हैं तो जांच होनी चाहिए। नई ईवीएम होते हुए भी एमसीडी चुनाव पुरानी ईवीएम से हुए। दिल्ली में पर्याप्त ईवीएम होते हुए भी राजस्थान से ईवीएम मंगाई गई। हम ईवीएम में छेड़छाड़ से जुड़ा सबूत पेश करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।