जम्मू कश्मीर :अगवा आर्मी अफसर का शव शोपियां में मिला, शरीर पर गोलियों के निशान
(Jammu, Jammu) जम्मूकश्मीर में शोपियां के हरमेन चौक से बुधवार को सेना के एक अधिकारी का शव मिला है, जिनके शरीर पर गोलियों के निशान हैं। लेफ्टिनेंट उमर फैयाज को मंगलवार रात आतंकियों ने अगवा कर लिया था। सूचना मिलते ही सुरक्षाबल एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गए। उनके शव को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। लेफ्टिनेंट उमर फैयाज कश्मीर के कुलगाम के रहने वाले थे। रिपोर्ट के अनुसार, फैयाज शोपियां में अपनी मौसी के घर शादी की दावत में गए थे। कल रात आतंकियों ने उनकी मौसी के घर पर धावा बोला और फैयाज को अगवा कर साथ लेते गए।
फैयाज के अगवा होने की जानकारी तत्काल ही पुलिस को दे दी गई थी और पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था। लेकिन आज सुबह फैयाज का शव मिलने की खबर मिली।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।