शोपियां के हेरमैन इलाके से 23 साल के लेफ्टिनेट उमर फयाज का शव मिला था। उन्हें गोलियां मारी गई थ़ी। इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जेटली ने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई और कहा कि वे घाटी के युवाओं के लिए प्रेरक बने रहेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि फयाज बातापुरा में अपने एक रिश्तेदार की शादी में शरीक होने गए थे जहां से कल रात लगभग दस बजे आतंकियों ने उनका अपहरण कर लिया था। फयाज पांच महीने पहले ही दिसंबर 2016 में सेना में शामिल हुए थे।
जेटली ने कहा कि फयाज का बलिदान घाटी से आतंकवाद को उखाड़ फेंकने की राष्ट्र की प्रतिबद्धता को दोहराता है ।उन्होंने कहा 2 राजपूताना राइफल्स के लेफ्टिनेंट उमर फयाज एक असाधारण खिलाड़ी थे उनका बलिदान घाटी से आतंक के खात्मे के राष्ट्र के दृढ़ संकल्प को दोहराता है
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।