फांसी पर रोक लगते ही पाक मीडिया बोला- फैसले की जानकारी नहीं
(India) अंतरराष्ट्रीय अदालत की ओर से कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगाने से पाकिस्तानी मीडिया रो रहा है। भारतीय नैवी के रिटायर्ड अफसर को रॉ का एजेंट और जासूस बताते हुए पाकिस्तानी मीडिया ने लिखा है कि भारत अपने विवादित बेटे जाधव को बचाने के लिए इंटरनेशनल कोर्ट पहुंचा है।पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि जाधव उर्फ हुसैन मुबारक पटेल को बलूचिस्तान के माश्केल इलाके से गिरफ्तार किया गया था। पाक मीडिया ने जाधव को एक जासूस बताया है।

वहीं एक स्थानीय नेता ने एक टीवी डिबेट में कहा भारत के इस कदम से पाकिस्तानी सरकार पर दबाव बढ़ गया है कि वह कुछ भारत के जवाब में कदम उठाए। टीवी पर बोलने वाले नेता ने कहा कि पाकिस्तानी सरकार ने जाधव मामले में कुछ नहीं करेगी तो फिर पाकिस्तान की आवाम ही कुछ करेगी।

पाक मीडिया के अनुसार पाक सेना चीफ ने 10 अप्रैल को बयान जारी कर बताया कि जाधव को पाकिस्तान आर्मी एक्ट के तहत फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल द्वारा फांसी की सजा सुनाई गई है। यह सजा पाकिस्तान के ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923 की धारा 3 और पाकिस्तान आर्मी एक्ट के तहत सुनाई गई है।उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना की अदालत ने जाधव का पक्ष सुने बिना ही उन्हें फांसी की सजा सुना जो पाकिस्तान की अजीब न्याय व्यवस्था का उजागर किया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।