पिछले चार साल में ट्रेनिंग के दौरान उमर 12 बार घर आए। उन्होंने कभी भी सैनिकों को टिकट पर मिलने वाली छूट का फायदा नहीं लिया। बल्कि पूरे पैसे देकर टिकट ली। फैयाज वॉलीबॉल और हॉकी के अच्छे खिलाड़ी थे। ट्रेनिंग के दौरान एनडीए की हॉकी टीम के भी कप्तान रहे थे। नवोदय स्कूल में पढ़ाई के दौरान सेना में जाने के लिए इंस्पायर हुए।
आपको बता दें कि कश्मीर में 26 साल में यह पहला मौका है जब किसी फौजी अफसर को अगवा कर उसकी हत्या की गई। 1991 में बडगाम में ले. कर्नल जीएस बाली और उनके भतीजे को एक शवयात्रा से अगवा कर मार डाला था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।