भारत की तरक्की पर चीनी मीडिया की सरकार को नसीहत
(DELHI, DELHI) चीन सरकार का मुखपत्र माने जाने वाले अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि उनके देश को भारत की आर्थिक तरक्की को गंभीरता से लेना चाहिए। अखबार के मुताबिक चीन को बहुत ज्यादा बेपरवाह नहीं होना चाहिए खास तौर पर तब जब भारत चीन को कॉपी करता है। अखबार में छपे लेख में माना गया है कि भारत ज्यादा से ज्यादा निवेशकों को आकर्षित करने में कामयाब रहा है और इस बात को चीन को 'गंभीरता' से लेना चाहिए। भारत को गंभीरता से लेने की एक अन्य कारण यहां की जनसांख्यिकी संबंधित खासियत को भी बताया गया है। लेख के मुताबिक भारत की आधी आबादी 25 साल से कम उम्रवालों की है जिसका उसे फायदा मिलेगा।

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है अगर भारत जानबूझकर दुनिया भर के निवेशकों के सामने एक प्रतिस्पर्धी माहौल बनाता है तो यह चीन के सामने एक बड़ी चुनौती हो सकती है। इसकी वजह यह है कि भारत में चीन के इकनॉमिक मॉडल को कॉपी करने का माहौल है। इसकी वजह इसका बड़ा बाजार सस्ता श्रम और बड़ी आबादी है। इन सभी मोर्चों पर भारत और चीन के हालात एक जैसे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।