दिल्ली: प्रीति अग्रवाल बन सकती हैं नॉर्थ MCD की मेयर
(India) दिल्ली एमसीडी चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली बीजेपी अब एमसीडी मेयर पद पर जल्द ही फैसला ले सकती है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी प्रीति अग्रवाल को नॉर्थ एमसीडी का मेयर बना सकती है. वहीं विजय भगत डिप्टी मेयर बनाये जा सकते हैं.इसके अलावा तिलकराज कटारिया को स्टैंडिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया जा सकता है और जयप्रकाश नॉर्थ एमसीडी के लीडर ऑफ द हाउस होंगे हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है

एमसीडी एक्ट के मुताबिक पहला साल महिला मेयर के लिए आरक्षित होता है इसलिए तीनों एमसीडी में महिला मेयर होंगी. इसके लिए बीजेपी के भीतर माथापच्ची चल रही है. हालांकि अभी तक पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर किसी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन महिला पार्षद मेयर बनने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं. इसके लिए कोई अपनी एजुकेशन क्वालीफिकेशन का हवाला दे रही हैं तो कोई चुनाव में मिली जीत के मार्जिन का.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।