कपिल के अनशन का चौथा दिन:बोले,सवाल से ध्यान भटकाने को आज क्या होगा नया तमाशा?
(DELHI, DELHI) दिल्ली सरकार से हटाए गए मंत्री कपिल मिश्रा के अनशन का आज चौ​था दिन है। उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि आप के 5 नेताओं के विदेशी यात्राओं के सवाल से ध्यान भटकाने के लिए आज क्या नया तमाशा किया जाएगा? कपिल ने शुक्रवार को दावा किया कि उनका अगला खुलासा आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने वाली दिल्ली की जनता को हिला कर रख देगा। वह रविवार सुबह 11 बजे एक बड़ा खुलासा करने वाले हैं। कपिल ने आज सुबह ट्वीट करके आप पर तंज कसा, चोर की जिद्द है कि चोरी के सारे सबूत उसी के हवाले कर दिए जाएं। फिर वो खुद ही जज, वकील और गवाह बनकर खुद को बेगुनाह साबित करे।कपिल ने कल ट्वीट कर बताया था, केजरीवाले ने संजीव झा और कुछ अन्य विधायकों को मेरे खिलाफ अनशन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सच से बचने के लिए कितने खेल करोगे सर केजरीवाल।मिश्रा ने आज के अपने ट्वीट में कहा, संजीव झा जी का स्वागत है। वो भी उसी तरह की अंधभक्ति में डूबे हैं, जिसमे मैं डूबा था। मेरे भाई हैं। सबको सन्मति दे भगवान। उन्होंने दिल्ली पुलिस से अपील की कि संजीव झा जी को पूरी सुरक्षा दी जाए, जो लोग मुझ पर हमला करवा सकते है वो मुझे गलत साबित करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसके बाद कपिल मिश्रा ने केजरीवाल को लेकर महाभारत के युद्ध का दृश्य साझा किया है। मिश्रा कल दिन में राजघाट गए, जहां से उन्होंने केजरीवाल पर रविवार को भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। मिश्रा वहां रो पड़े। उन्होंने कहा, मैं बहुत अकेला महसूस कर रहा हूं इसलिए राजघाट आया हूं। कल हनुमान मंदिर जाना है। गौरतलब है कि कपिल मिश्रा ने संजय सिंह, आशीष खेतान, सत्येंद्र जैन, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक के विदेश दौरों पर हुए खर्च और यात्रा के मकसद को लेकर केजरीवाल को एक पत्र लिखा था। उन्होंने लिखा था, मुझे पता है ​कि मैं मर भी गया तो आप को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मैं बस यह जानना चाहता हूं ​कि इन पांच नेताओं के विदेश दौरे के लिए पैसे कहां से आएं। वे सरकारी पैसे से गए या प्राइवेट फंड से। उनके विदेश जाने का उद्देश्य क्या था, वे कहां कहां गए और कहां कहां रूके। जब तक आप मेेरे सवालों को जवाब नहीं देंगे तब तक मैं अन्न का एक भी दाना नहीं खाने वाला। कपिल मिश्रा इन पांच नेताओं के विदेश दौरे के खर्चे को लेकर केजरीवाल से हिसाब मांग रहे हैं, इसके लिए ही वह अनशन पर बैठे हुए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।